किशनगंज /राहुल कुमार
किशनगंज सदर थाना पुलिस स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।इसी कड़ी में बुधवार को स्मैक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने टेउसा चाय बगान के पास 69 पुड़िया स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपेंद्र चौहान,साहिल,शंकर कुमार व सिटुन के रूप में हुई है ।
इससे पूर्व पुलिस के द्वारा अलग अलग स्थानों में छापेमारी की गई थी। बता दे कियह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर की जा रही है। पुलिस पकड़े गए युवकों से फिलहाल पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है ।
दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शहर के कुछ स्थल पर स्मैक की डिलेवरी की जाती है।सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया। टीम टेउसा चाय बगान पहुंची।जहां कुछ युवक इकट्ठा हुए थे। टीम के द्वारा तलाशी ली गई।कार्रवाई के दौरान स्मैक के साथ युवकों को गिरफ्तार किया गया। टीम में अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण व अन्य शामिल थे।



























