नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुल्तानगंज के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन

SHARE:

बारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृष्ण भूषण कुमार नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुल्तानगंज के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि श्री कृष्ण भूषण कुमार बिहार नगर सेवा के कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ पदाधिकारी थे। उनकी हत्या नगर परिषद कार्यालय सुल्तानगंज में कर्तव्य निर्वहन के दौरान कर दी गई।

श्री कृष्ण भूषण कुमार ने अपनी जान को परवाह न करते हुए अपराधियों से संघर्ष किया और इसी क्रम में वह शहीद हो गए। इस निर्मम हत्या की घटना पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी बारसोई रजनीश कुमार एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना की गई। रजनीश कुमार ने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान किया जाए। पूरे परिवार काफी दहशत में है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई