छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तार

SHARE:


कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नाश्ता दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद हुई। छापेमारी के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई