मुंगेर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बनहोदा पुल के पास सड़क किनारे काम कर रहे एक ट्रक मिस्त्री, ट्रक चालक और हेल्पर को एक अनियंत्रित आरटीका वाहन ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।वही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।























