संवाददाता: अरुण कुमार
अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।उसी क्रम में पुलिस ने सूखे नशे के शातिर धंधेबाज हैदर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। हैदर अररिया टाउन थाना क्षेत्र का ही निवासी है।पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि हैदर 2025 से ही फरार था जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है ।
उन्होंने बताया कि युवाओं को सूखे नशे के कारोबार में संलिप्त कर ये अपना धंधा चलाता था ।उन्होंने बताया कि सूखे नशे के कारोबार में जो भी संलिप्त है उनकी गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जा रही है और एक भी धंधेबाज नहीं बचेगा।श्री कुमार ने बताया कि बीते 15 दिनों में 1 किलोग्राम से अधिक स्मैक जब्त किया गया है।
वही एक अन्य करवाई में दो अपराधियों को पिस्टल,मैगजीन व 10 कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अपराधी आलोक कुमार सिंह और सम्राट यादव के रूप में हुई है।सम्राट यादव अररिया का जबकि आलोक बेगूसराय का निवासी है ।
























