किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के मझिया रोड की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।लापता महिला विवाहिता है। मामले में 25 अप्रैल को महिला के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 24 अप्रैल को महिला अपने घर से किसी कार्य से निकली थी।
जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।इसके बाद परिजनों के द्वारा महिला की खोजबीन शुरू की गई काफी खोजबीन करने पर भी महिला नहीं मिली।परिजनों को आशंका है की मोहल्ले में ही एक व्यक्ति अपने घर में नहीं है।
परिजनों ने यह भी आशंका जताई है की उक्त व्यक्ति महिला को अपने साथ ले गया होगा।इधर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस महिला की खोजबीन में जुट गई है।

























