किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा की रहने वाली एक युवती ने खगड़ा के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित युवती के आवेदन पर रविवार को सदर थाना में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक पीड़ित युवती के साथ कई दिनों से छेड़खानी करता रहता था।
24 अप्रैल को पीड़ित युवती एक परीक्षा के लिए स्टेडियम अभ्यास के लिए आई थी।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक छोटे लाल यादव भी वहां शराब के नशे में आ गया और दुर्व्यवहार करने लगा।आरोपी युवक के परिजन के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
इसी दिन आरोपी युवक पीड़ित युवती के पास पहुंच गया और हो हल्ला करने लगा।आरोपी युवक ने युवती के भाई के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार भी किया।इसकी सूचना डायल 112 को दी गई।तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था।

























