कटिहार:दो लोगो की मौत मामले में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य किया एकत्रित

SHARE:

रहमानपुर डबल मर्डर केस जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

गांव में तनाव बरकरार

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में हुई सनसनीखेज डबल मर्डर मामले की जांच अब तेज कर दी गई है। सोमवार को तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। बीते रविवार की देर शाम एक मामूली साइकिल टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था।

आरोप है कि इस विवाद में साजिद उर्फ सुकरूदीन और उसके परिजनों ने 15 वर्षीय किशोर खुशनवाज़ की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर गांव में फैलते ही आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी साजिद उर्फ सुकरूदीन को पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना में कुछ ही घंटों के भीतर दो लोगों की जान चली गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। सोमवार को पहुंची।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और खून के नमूने सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। टीम घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। वही गांव में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गयी है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वही आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई