कटिहार:सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी की मूर्ति का किया गया अनावरण

SHARE:

बरारी /कटिहार -जमीनदाता भगवती मंदिर महाविद्यालय बरारी में समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान देने वाले सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय उपकार और महाविद्यालय स्थापना में निभाई गई अहम भूमिका को भावपूर्ण तरीके से याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.प्रभुकान्त झा ने की। जबकि मंच संचालन प्रो. विनोद प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी ने अपनी जमीन दान कर शिक्षा की अलख जगाई, जिसका लाभ आज हजारों छात्र-छात्राएं उठा रहे हैं। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


वक्ताओं ने विस्तार से बताया कि महाविद्यालय की स्थापना और विकास में जमीनदाता परिवार का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर बीएम कॉलेज के वर्तमान अध्यक्ष प्रो. प्रभुकान्त झा,जमीनदाता सोहन कौर,जशवीर कौर, पूर्व प्राचार्य प्रो. कामेश्वर जायसवाल,प्रो. ललन शर्मा, प्रो. विनोद प्रसाद यादव, पूर्व व्याख्याता प्रो. नागेंद्र प्रसाद साह, भगवती मंदिर सचिव पंकज कुमार, वर्तमान प्रभारी प्रो. संजय कुमार, सदस्य रामनारायण तूफान,पूर्व प्रधान सहायक राजकिशोर यादव, पूर्व प्रधान सहायक नरेश कुमार, प्रो. कल्याण मित्रा एवं रात्रि प्रहरी महानंद प्रसाद सिंह को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रो. संजीव कुमार, प्रधान सहायक रौशन कुमार, प्रो. तृप्ति आनंद, पुरुषोत्तम कुमार, मुकेश रजक,प्रो. रेणु कुमारी, रवि रौशन, प्रो. मनमोल बिहारी, राम कुमार, शिवम कुमार,मुकेश कुमार यादव, अशोक सिंह,लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सनिन्दर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी का यह योगदान न केवल बरारी, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा समाज को शिक्षा और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई