अररिया /अरुण कुमार
अररिया जिले में पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर भारत फाइनेंस के कर्मी को गोली मारने के मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि जिले के आर एस थाना अंतर्गत भारत फाइनेंस रौटा में कार्यरत मोहम्मद रुस्तम से शनिवार को बाइक सवार अपराधियों ने लुट का प्रयास किया था जहां विरोध करने पर अपराधी गोली मारकर फरार हो गए थे ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद एसडीपीओ,थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।उन्होंने बताया कि गठित टीम के द्वारा सूचना संकलन करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री कुमार ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार ,बाइक ,और मोबाइल जब्त किया गया है ।
गिरफ्तार अपराधी लुट के मामले में पहले भी जेल जा चुके है ।पुलिस मामले में अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।पुलिस के त्वरित कार्रवाई के बाद शहर वासी पुलिस के कार्यशैली की प्रशंसा कर रहे हैं।



























