रसोई गैस को लेकर घबराएं नहीं
कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन रख रही है नजर
कटिहार – जिले में रसोई गैस की कोई कमी नही है।इसको लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से आ रही खबरें भ्रामक है।उपभोक्ताओं को घबराने की कोई जरुरत नहीं है।गैस कीआपूर्ति सामान्य ढंग से हो रही है।उक्त जानकारी जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने दी है।
डीएसओ ने बताया कि कि जिले में गैस सिलेंडर उपलब्ध है।उन्होंने कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे विवादों को लेकर सोशल मिडिया के माध्यम से फैल रही गैस किल्लत की खबरें भ्रामक है। उन्होंने बताया कि वास्तविकता है कि जिले के 54 एलपीजी गैस वितरकों के पास 15,449 घरेलू और 841 व्यावसायिक सिलेंडर शर्तमान में उपलब्ध हैं। बुधवार को 8,383 बुकिंग के सापेक्ष 4,822 सिलेंडरों की आपूर्ति कर दी गई है और गुरुवार को भी 6,464 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है।
डीएसओ ने बताया कि गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन चौकस है। जिलाधिकारी स्वयं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपूर्ति की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं गैस के अवैध कारोबार और भंडारण एवं वितरण की अनियमितता पर रोक लगाने को लेकर प्रखंडों में गठित विशेष धावा दल सक्रिय है। अब तक अनियमितता के आरोप 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने आम जनता से ‘पैनिक बुकिंग’ नहीं कराने और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। डीएसओ ने उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति या वितरण में हो रही परेशानी की शिकायत जिला स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबरों 06452-239025 एवं 239026 पर दर्ज कराने को कहा है।मौके पर एडीएसओ कुणाल कुमार सहित उपस्थित रहे।




























