किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता,आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य

SHARE:

जिले में 6951 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध

संवाददाता: अब्दुल करीम

किशनगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।मंगलवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर बताया कि जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। आज कि स्थिति में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 6951 से अधिक है।

श्री विशाल राज ने बताया कि गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जबकि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शुरुआत में लोग पैनिक बुकिंग कर रहे थे लेकिन अब कोई समस्या नहीं है।उन्होंने कहा कि जिले में गैस की कालाबाजारी नहीं हो उसके लिए भी गठित टीम के द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई