अवैध हथियार के साथ सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी

SHARE:

हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर 24 घंटे के अंदर की गयी गिरफ्तारी

सोशल मिडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले बख्से नहीं जाएंगी – एसपी

कटिहार – हाल के दिनों में सोशल मिडिया पर हथियार लहराने,फायरिंग करते वीडियो डालकर दहशत फैलाले की बढती प्रवृति के मद्देनजर पुलिस भी सजग सक्रिय है। बुधवार को सोशल मिडिया पर अवैध हथियार लहराने व फायरिंग की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने अमलाटोला वायरलेस गली से शिवम राजपूत ऊर्फ शिवम आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध मे एसपी शिखर चौधरी ने जानकारी दी कि नगर थानाध्यक्ष को एक अप्रैल बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें वह फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष कार्यबल टीम का गठन किया गया। नगर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया।

जांच के क्रम में वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान शिवम राजपूत उर्फ शिवम आर्यन,पिता रंजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह साकिन वायरलेस गली अमला टोला थाना नगर, जिला कटिहार के रूप में की गई। उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार का प्रदर्शन कर फायरिंग करते हुए आम जनता में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न किया गया। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या – 375/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

गठित टीम द्वारा त्वरित छापेमारी करते हुए मुख्य अभियुक्त शिवम राजपूत उर्फ शिवम आर्यन पिता रंजीत सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल,एक मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। श्री चौधरी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध नगर थाना में कांड संख्या 09/25 दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल,एक मैंगजीन,दो जिंदा कारतूस बरामद की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई