लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन,तीन बने जिला टॉपर

SHARE:


हसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के अधौरा कालसर स्थित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के चार छात्रों ने जिला टॉपर बनकर न केवल सेंटर बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार कालसर गांव निवासी पंकज कुमार विश्वास के पुत्र प्रेम प्रीतम ने 473 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया।

वहीं रवि कुमार और अनुराज मंडल और रवि कुमार ने 472 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया। वही विक्रम कुमार 468 अंक हासिल कर 10वां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 15 अन्य छात्रों ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर संस्थान की उपलब्धि को और मजबूत किया।इस अवसर पर एक विषय में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए। लक्ष्य टीचिंग सेंटर के संचालक मिथलेश कुमार ने ऐसे सात मेधावी छात्रों को कॉपी, कलम एवं एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि इन छात्रों ने गणित एवं विज्ञान विषय में पूर्णांक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।मौके पर संचालक मिथलेश कुमार ने कहा कि संस्थान के तीन छात्रों का जिला टॉपर बनना अत्यंत गर्व की बात है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समुचित मार्गदर्शन को दिया।कार्यक्रम के दौरान कई अभिभावक भी उपस्थित रहे। जिनमें राजन विश्वास,राजू यादव, अशोक साह, नरेश मंडल, प्रकाश मंडल, कामता प्रसाद विश्वास,उमेश विश्वास, भवेश मंडल सहित अन्य शामिल है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई