कदवा /कटिहार – मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के विधान परिषद् कोष से कदवा प्रखंड के चौंदी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 02 में सहजना बड़ी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से सुभाष सिंह के घर तक मिट्टी ईट सोलिंग एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधान पार्षद ने उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधान पार्षद ने बताया कि काफी दिनों से स्थानीय लोगों की मांग थी कि इस सड़क को बना दिया जाए जिससे लोगों को आवागमन में पिछले कई वर्षों से जो कठिनाई उत्पन्न हो रही थी अब उसको दूर कर दिया गया है।
सड़क के बन जाने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी स्कूल बाजार जाने में अब आसानी होगी। इस मौके पर भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर,वार्ड सदस्य रेशमी देवी ,अजय कुमार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।























