रामनवमी पर हनुमान मंदिरों में हुआ पूजा और ध्वज दान,शांतिपूर्वक निकली गयी शोभा यात्रा

SHARE:

बासंती दुर्गा मंदिर में हुआ त्रिशूलिनी देवी की पूजा तथा हवन

डंडखोरा /कटिहार – रामलला के जन्मोत्सव पर भक्तों ने अपने घरों में भगवान राम की पूजा अर्चना कर सुख,शांति के लिए प्रार्थना की तथा हनुमानजी की कृपा पाने के लिए ध्वजदान किया।प्रखंड के सभी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना तथा भजन-कीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।तो वहीं प्रखंड के एक मात्र बासंती दुर्गा मंदिर डुमरिया में भगवती त्रिशूलिनी देवी एवं दुर्गा परिवार पूजन अनुष्ठान सुबह से अपराह्न तीन बजे तक चलता रहा।

तो हवन,कुमारी पूजन के साथ चैत्र नवरात्र के नवमें दिन का कृत्य समाप्त हो गया।वहीं शाम में श्रृंगार पूजा, आरती पुष्पांजलि देकर नवरात्र की समाप्ति हुई।नवमी पूजन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी अपने सहयोगियों के साथ साथ शामिल होकर माथा टेका और लोगों से मिलकर उन्हे रामनवमी और बासंती नवरात्रि की बधाई दी।

सबसे आकर्षक राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ एवं बजरंग दल के बैनर तले डंडखोरा काली मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा रहा।जिसमें हजारों की संख्या में महिला,पुरुष,बूढे,बच्चे और जवान शामिल होकर संगत टोला,मुस्लिम टोला, प्रेमनगर, उरांव टोला,थाना चौक राजा दिग्घी,भट्ठा बाड़ी आदि मुहल्ले का भ्रमण किया।

इस दौरान आगे-आगे गाड़ियों पर राम दरबार सजा था तो पीछे पीछे लोग केसरिया झंडा थामे जय श्री राम का नारा लगा रहे थे।शोभा यात्रा के दौरान विवि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर थानाध्यक्ष विजय कुमार,अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह, एसआई रामजी,एएसआई सुधीर कुमार सिंह,राहुल कुमार आदि के नेतृत्व में पुलिस जुलुस के रुट चार्ट का पालन एवं हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रही।शोभा यात्रा को सफल बनाने में मनंजय कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, सूरज विश्वास,प्रीतम विश्वास, प्रकाश कुमार झा, मिथिवेश गुप्ता,विद्यानंद साह,विक्रम राठौर,सौभाष ठाकुर आदि सक्रिय रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!