रामनवमी पर बरारी में घर-घर फहराए गए हनुमान ध्वज

SHARE:

बरारी में रामनवमी पर रामभक्तों ने घरों व मंदिरों पर ध्वज लगाकर मनाया उत्सव

बरारी /कटिहार –रामनवमी के पावन अवसर पर बरारी प्रखंड क्षेत्र में रामभक्तों ने सनातन परंपरा का पालन करते हुए अपने-अपने घरों और मंदिरों में भगवा, लाल और पीले रंग के राम ध्वज फहगया।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।इस दौरान मुख्य पार्षद बबिता कुमारी ने बताया कि यह परंपरा समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक आस्था को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने से समाज में सद्भाव और मर्यादा का संदेश फैलता है।इस क्रम में गौरीडीह में शिव मंदिर फाउंडेशन के संस्थापक सह संयोजक विकास तिवारी ने अपने आवास पर विधि-विधान के साथ ध्वज स्थापना की।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विकास तिवारी ने बताया कि धर्म ध्वज त्याग, वीरता, शक्ति और आस्था का प्रतीक होता है, जो रामभक्तों में नई ऊर्जा का संचार करता है।वहीं गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी बाबा,समाजसेवी राकेश रौशन,बजरंग दल के प्रवीण रिंकू ने अपने घर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प दर्शाता है, जबकि लाल रंग साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती और समाजसेवी गौतम भगत ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हनुमान जी की पताका लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि वे भगवान राम के परम भक्त हैं और भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई