गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, श्री दिगंबर जैन समाज एवं अन्य के सौजन्य से स्थानीय श्री दिगंबर जैन भवन में शुक्रवार को जिला शतरंज एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में जिले के बालक-बालिका शतरंज खिलाड़ियों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें करीब 140 सक्षम खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस दिन अंडर-13 एवं अंडर-15 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की जिला-स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं।
प्रतियोगिता में अंडर-13 एवं अंडर-15 बालक-बालिका वर्गों में क्रमशः सुरोनोय दास, धान्वी कर्मकार, ऋषभ आनंद एवं जयश्री प्रभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं युवराज साह, आस्था कुमारी,सार्थक अग्रवाल एवं पलचीन जैन द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि आदर्श भास्कर आराध्या सिंह, केशव मित्तल एवं दिव्यांशा रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित श्री दिगंबर जैन समाज के सुरेश जैन, कार्यक्रम के सह-प्रायोजक दुर्गेश्वरी मोटर्स के देवजानी दे, सेंट जेवियर स्कूल रूईधासा के अजय तिर्की, संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता, वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार, दिव्या कर्मकार,सुबेंदु चक्रवर्ती, रोहन कुमार, सुधांशु सरकार, नीरोज खान, मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी।



























