सुजापुर से निकली भव्य शोभायात्रा में शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीधाम के रामभक्तों ने दिखाया जलवा

SHARE:

बरारी /कटिहार – मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को सुजापुर से भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। शोभायात्रा की शुरुआत सुजापुर स्थित हनुमान मंदिर से हुई।

जिसका नेतृत्व मंदिर कमिटी के पदाधिकारी, बजरंग दल,पंचायत के गणमान्य लोग कर रहे थे।इसी क्रम में शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीधाम के बैनर तले संस्थापक एवं संयोजक ई० विकास तिवारी के नेतृत्व में रामनवमी शोभा यात्रा बलुआ राधा कृष्ण हनुमान मंदिर से गौरीडीह से काली मंदिर काली स्थान से घुसकी से निकला युवाओं का दल बलवा चौक पहुंचकर मुख्य शोभायात्रा में शामिल हो गया,जो कि सुजापुर तक गई।

युवाओं ने यात्रा के दौरान विभिन्न करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और माहौल को उत्साह से भर दिया। शोभायात्रा में बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार,सुजापुर सरपंच सतेंद्र पंडित, बजरंग दल के राजीव भगत,मनोरंजन पाल,मनोज भगत,मानवाधिकार प्रखंड सचिव धनजीत यादव,समाजसेवी उज्ज्वल सिंह,उमेश चन्द्र यादव,प्रशांत चौहान,
सुनिल मंडल,अमन साह,विशाल चौहान,राम आशीष चौहान, शरद चौधरी,सुजित चौहान सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई थी।

स्थानीय महिलाओं ने घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। वहीं कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, फल, शरबत और शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई।

पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय”, “हर घर भगवा छाएगा”, “राम राज्य फिर आएगा” और “गर्व से कहो हम हिन्दू हैं” जैसे नारों से वातावरण गूंजायमान रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई