रामनवमी के अवसर पर निकाला गया भव्य शोभायात्रा जूलूस,पांच किलोमीटर लंबा जूलूस में एक लाख से अधिक संख्या में शामिल हुए राम भक्त

SHARE:

महिला, युवती की संख्या अधिक रही

कटिहार – शहर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया है। नगर के एलडब्लूसी मैदान से शुरू होकर यह शोभायात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए डीएस कालेज मैदान में सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा में प्रभु श्री राम के साथ-साथ कई वीर पुरुषों के मूर्ति के अलावा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा लगातार किए जाने वाले सामाजिक कार्य रक्तदान को लेकर भी लोगों को जागरूक करने के लिए आकर्षक मॉडल बनाकर शोभा यात्रा में शामिल किया गया।

शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, महापौर उषा देवी अग्रवाल, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, चन्द्रभूषण ठाकुर, नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद लाखो यादव, पवन पोद्दार,अनीश सिंह, छाया तिवारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह जुलुस एफसीआई चौक, अरगडा चौक, शिवमंदिर चौक, बडी बाजार, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, बनिया टोला, फकीरतकिया गोलछा कटरा चौक, एमजी रोड शहीद चौक होते हुए मंगल बाजार, बाटा चौक, न्यू मार्केट, दुर्गा स्थान, रामपाडा, महमूद चौक, रामनगर, डीएस कालेज पहुंचा। जूलूस में महिला, बच्चे, युवक युवती भारतीय परिधान में जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल,श्री राम सेना, महाकाल सेना, हिन्दू जागरण मंच सहित अन्य संगठन की ओर से जुलूस में भव्य झांकी का आयोजन किया गया ।

पांच किलोमीटर की इस शोभायात्रा में एक लाख से अधिक की संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था बनाये के लिए व्यापक सुरक्षा का जिम्मे पुलिस पदाधिकारी पर रहा। डीएम एसपी के निर्देश पर एसडीएम प्रदुम्न सिंह यादव, नगर आयुक्त संतोष कुमार एएसपी अभिजीत कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक इकबाल खान, नगर थाना अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी काफी सक्रिय रहे।

जगह जगह पर आम जन, नगर निगम, स्वयंसेवी संस्था जनप्रतिनिधि, श्री कृष्ण सेना,ईम्पालयज युनियन के सदस्यों ने पानी, शर्बत, जलजीरा, चाकलेट का वितरण किया । गर्मी के वाबजूद जुलुस में शामिल लोगों के उत्साह कोई कमी नही देखा गया ।शान्तिपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट:सत्येंदु सुमन

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!