किशनगंज /प्रतिनिधि
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर वाहनों की जाँच चेकिंग की जा रही है, इसी क्रम में गुरुवार को धनपुरा पुलिस पिकेट को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन के माध्यम से पश्चिम बंगाल से कोचाधामन थाना क्षेत्र की ओर अवैध विदेशी शराब को छिपाकर बिहार लाया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु धनपुरा पुलिस पिकेट द्वारा मस्तान चौक पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।
इसी क्रम में किशनगंज की ओर से आ रही एक ‘संदिग्ध वाहन’ को रोककर जांच की गई। जांच के क्रम में उजला रंग का ‘एक्स०यु०वी० 300 महिन्द्रा कम्पनी का कार जिसका रजि० नं०- WB42BB5390 से कुल 203.76 लीटर विभिन्न ब्रांड की पश्चिम बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड सं० 182/26, दिनांक 26.03.2026, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फरार अभियुक्तों का पता लगाया जा रहा है और बिहार में इस अवैध शराब के खेप में शामिल तस्कर के द्वारा अर्जित की गयी अवैध सम्पति का पता लगाकर नियमानुसार जप्त करने की कार्रवाई की जायेगी।
इस कारवाई में थाना अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष , पु०अ०नि० प्रदीप कुमार, प्रभारी धनपुरा पिकेट एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे


























