AI के जरिए विवाहिता का अश्लील फोटो बना कर ब्लैकमेलिंग,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:


सोशल मीडिया पर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का लगाया आरोप

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपनी विवाहित बेटी का एआई टूल से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप एक युवक पर लगाया है। मामले में महिला की मां ने मंगलवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला के एक रिश्तेदार ने शादी समारोह के दौरान महिला की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया और व्हाट्सएप पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुछ माह पूर्व पीड़ित महिला की शादी हुई थी। आरोपी व्यक्ति शादी में शामिल होने आया था।

शादी समारोह के दौरान ही आरोपी व्यक्ति ने महिला की तस्वीर ले ली थी।इसके बाद आरोपी व्यक्ति पीड़ित महिला का फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा और रुपए की भी मांग करने लगा।

इधर मामला दर्ज किए जाने के बढ़ावसदर थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जाता है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

,

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई