किशनगंज/प्रतिनिधि
चैत्र नवरात्र पर जिले के अलग अलग दुर्गा मंदिरों और पूजा मंडपों में आस्था के साथ माता दुर्गा की आराधना की जा रही है।मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता देखा जा रहा है।नवरात्र पर शहर में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है।
उसी क्रम में शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में मंगलवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की गई।माता की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत के सानिध्य में माता की पूजा-अर्चना की जा रही है।
इस अवसर पर भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने कहा कि चैत नवरात्र का विशेष महत्व होता है।
यहां मंदिर में किशनगंज के अलावे आसपास के जिलो से भी भक्त मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में मां दुर्गा के साथ महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना भी की जाती है। संध्या में मंदिर में आरती की जाती है।
























