आंधी ने मचाई तबाही, फसलों की तबाही से किसान चिंतित,विधायक ने जायजा लेकर

SHARE:

डीएम व कृषि मंत्री को समस्या से कराया अवगत

डंडखोरा/कटिहार –मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शुक्रवार की देर शाम आई भीषण आंधी और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे आमजन सहित फसलों को भारी नकसान पहुंचाया है।इस आपदा में सबसे बुरा प्रभाव मक्का की खेती पर पड़ा है।

खेतों में लगभग तैयार खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। ऑधी व बारिश ने न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को चोट पहुँचाई है, बल्कि उनके भविष्य के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया है। शाम तक किसान अपनी लहलहाती फसलों को देखकर खुश हो कर बेहतर उत्पाद की आस लगाये बैठे थे।जो शायद उपर वालों को मंजूर नहीं हुआ।

देर शाम मौसम अचानक ने करवट बदला और धूल भरी तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शनिवार को भी दिनभर रुक-रुक कर हुई रिमझिम फुहारों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।लगभग पूरी तरह तैयार पौधे तेज हवा के दबाव को नहीं झेल पाने के कारण खेतों में जमा पानी में गिर गया है। बता दें कि मक्का के पौधे के गिर जाने से भुट्टे के दाने काले पड़ कर सकने लगता है।वहीं आंधी ने पेड़ों के साथ आम,लीची,सहजन और पपीते के फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

इतना हीं नहीं टीन के छप्पर वाले घरों को भी क्षति पहुंची है। कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने क्षेत्र भ्रमण कर जिला पदाधिकारी एवं राज्य के कृषि मंत्री को स्थिति से अवगत कराते हुए कि क्षति का आकलन कर किसानों को मौआवजा दिलाने की मांग की।उन्होंने बताया कि मंत्री ने पर्व के बाद सर्वेक्षण कराये जाने का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि मंत्री ने आश्वस्त किया है क्षति का आकलन किया जाएगा और 33% से अधिक क्षति होने पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई