कटिहार – शहर के ऋषि भवन में मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नयी कार्यकारिणी को लेकर आकाश अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। जिनकी देखरेख में चुनावी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सभा के प्रारंभ में पिछले सत्र के आय-व्यय का पूर्ण ब्योरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात, आगामी सत्र हेतु कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें दीपक अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष, मयंक पूरणमलका को सचिव एवं यश गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने तत्काल अपना पदभार ग्रहण करते हुए आगामी सत्र की कार्ययोजना एवं भावी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप संजीव सुरेका, अमित सुरेका, राहुल मुरारका, हेमंत केडिया, मयंक पूरणमलका, यश गोयल, वैभव मांडीवाल, सुमित मुकीम एवं सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।



























