फारबिसगंज केशरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय महायज्ञ एवं संकीर्तन ,भक्तिमय हुआ माहौल

SHARE:

संवाददाता: बिपुल विश्वास

श्री श्री 1008 श्री विष्णु यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन,मानस यज्ञ एवं संकीर्त्तन स्थानीय केशरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ. यज्ञ प्रारंभ होते ही भक्तों की भीड़ यज्ञस्थल पर जुटने लगी.

जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.11 दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जाने-माने विद्वान व पंडित राम प्रसाद न्योपाने के अगुवाई में मुख्य यजमान विनोद गुप्ता पत्नी सुनिता गुप्ता के द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है.इस मौके पर भगवान विष्णु सहित विभिन्न देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है.

मानस यज्ञ प्रारंभ होने के साथ ही संकीर्त्तन एवं हवन कार्य का शुभारंभ हो गया.यज्ञ के समापन पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी.आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया की इस बार नेपाल से भी आधा दर्जन कीर्त्तन-भजन मंडली आकर हरे राम हरे कृष्ण की धुन पर जमकर नृत्य करेंगी. इधर यज्ञ को लेकर सम्पूर्ण इलाके को भव्य तरीके से सजाया गया है. आधुनिक लाइट व साज सज्जा भक्तों के बीच आकर्षण के केंद्र बना हुआ है. यज्ञ को ले माहौल भक्तिमय बन गया है.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई