Biharnews: फारबिसगंज में तेज आंधी तूफान से दो बच्चों की मौत जबकि तीन घायल ,फसलों को भारी नुकसान

SHARE:

संवाददाता:बिपुल विश्वास

फारबिसगंज में शुक्रवार की देर रात तेज आंधी तूफान एवं बारिश में दो बच्चे की मौत की खबर है।शहर के कोठीहाट और दरभंगिया टोला में मकान और पेड़ गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर दरभंगिया टोला स्थित एक कच्चे घर पर जेसीआई का दीवार गिर गया।जिसमें दबकर तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस में एक बच्चे की मौत हो गई।


घायल बच्चों के नाजुक हालत को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कोठीहाट वार्ड संख्या दो निवासी संजय राय तेज आंधी तूफान एवं बारिश में अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थे।

अचानक से मकान का दीवार गिर गया, सभी लोग बाहर भागे लेकिन इस दौरान उसका तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उसकी चपेट में आ गया। जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दरभंगिया टोला में में भी एक बच्चे की मौत हो गई।आंधी तूफान ने इलाके में जमकर तबाही मचाई है ।इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में मातम पसर गया है और रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई