महाकाल मंदिर में माता ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा

SHARE:


किशनगंज/प्रतिनिधि


रुइधासा स्थित महाकाल मंदिर में चैती नवरात्र पर पहले दिन से ही माता की पूजा की जा रही है। शुक्रवार को माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई।मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में माता की पूजा अर्चना की जा रही है।

इस अवसर पर भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।संध्या में आरती की गई।यहां कलश स्थापित कर माता की पूजा अर्चना की जा रही है।पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था।भक्त सुबह से लेकर शाम तक दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई