डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सौरिया प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि. का अध्यक्ष के एकल पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में रामप्रसाद महतो ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में रामप्रकाश महतो के विजयी होने की घोषणा होते हीं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
समर्थकों ने उन्हे फूल-माला से लादकर और एक दूसरे को अबीर लगाकर विजयोत्सव मनाया। प्रखंड प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश एवं प्रेक्षक पंकज कुमार ने रामप्रसाद महतो को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
बीडीओ ने बताया कि तीन चक्रों की गिनती में रामप्रसाद महतो को 591 तथा उसके प्रतिद्वंदी बाबुल कुमार को 489 मत हुए।तो वहीं कुल 35 मत को रद्द घोषित किया गया।उन्होंने बताया कि प्राप्त मतों के आधार पर रामप्रसाद महतो को 102 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।रामप्रसाद महतो ने अपनी जीत का श्रेय पैक्स के मतदाताओं को दिया है,जिन्होंने उनके पूर्व के कार्यकाल को सराहा।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति किसानों को पैक्स की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा। मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही।एसआई रीतेश कुमार, एएसआई सुमन कुमार,सुधीर कुमार पुलिस बलों के साथ सख्त देखे गये।
रामप्रसाद महतो की जीत पर मुखिया निरंजन मंडल,पंचायत समिति सदस्य सबिता देवी,भाजपा नेता संतोष साह,वेदपाल सिंह,धरणीधर पाठक, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, कन्हैया विश्वास, गयानाथ मंडल,चंदन प्रसाद साह, सत्यव्रत कुशवाहा,बिक्रम शर्मा, केशव केवट,रवि कुशवाहा, बबलू केवट सहित दर्जनों अन्य ने बधाई दी है।


























