मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के दहला बहियार में एक किसान के 30 डिसमिल की भूमि पर मो. मुन्ना के द्वारा लगाए गए मखाने की फसल में उनके विपक्षी द्वारा जहरीले पदार्थ देकर हरे भरे मखाना की फसल को नुकसान पहुंचा दिया।
जिससे कि खेत में लगे सभी मखाने के पत्ता एवं पौधा गलना शुरू हो गया। घटना को लेकर पीड़ित के भाई मो. रमजान ने संदिग्ध लोगों के खिलाफ मनसाही थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने एवं आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की मांग की हैं।
घटना को लेकर मनसाही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित किसान से मिलकर उक्त घटना के बारे में जानकारी लेते हुए कारवाई की आश्वासन दिए हैं। इस दौरान पीड़ित किसान मोहम्मद मुन्ना ने कहा कि मेरे ही परिवार के लोगों से जमीन विवाद चल रहा हैं।
हो सकता हैं कि इन लोगों के द्वारा ही यह नीच हरकत की गई हैं। बता दे कि लगातार कई महीनो से गलत तरीके से इन लोगों ने जमीन को फर्जी पंचनामा बटवारा कर अपने-अपने नाम करवा लिए हैं। हो सकता हैं इसी को लेकर इन छोटे-मोटे घटना को अंजाम दे रहे हैं एवं हम सबो को जमीन से बेदखल करने के लिए लगे हुए फसल से बर्बाद करने का काम कर रहे हैं।





























