कटिहार:क्षेत्र भ्रमण कर विधायक ने लिया समस्याओं का जायजा,समाधान का दिया भरोसा

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार-कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने कारकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से चिरलंबित समस्याओं की जानकारी ली।वहीं समस्या के समाधान को लेकर विभिन्न स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर समाधान को लेकर पदाधिकारियों से भी बात की।

विधायक श्री गोस्वामी ने महेशपुर पंचायत के लेटा धार,पहाड़पुर घाट पसंटा पुल रायपुर पंचायत के गोरफर घाट,कसमा धार का निरीक्षण कर समस्याओं से रुबरु हुए।वहीं नवादा, बिजैली,जबरा,सोंती, घोघरा आदि गांवों में आमजनों से मिलकर उनके पक्ष में मतदान करने का आभार जताया तथा नीजी और सामुहिक समस्या से रुबरु होकर निदान का आश्वासन दिया।

इस बाबत विधायक ने कहा कि प्रखंड में तीन पुलों एवं कई छोटी बड़ी सड़कों के साथ शवदाह गृह का निर्माण कराना मेरी प्राथमिकता सूची में है।जिस पर आगामी वित्तीय वर्ष में कार्य शुरु कराने के प्रयासरत हूं।पसंटा पुल का निरीक्षण कर विधायक ने कहा कि पुल लगभग बन गया है,दोनों तरफ सड़क भी बना हुआ है। लेकिन एक पाया निर्माण का काम नीजी जमीन होने के कारण नहीं बन पाने से तीन -चार वर्षों से पुल अधूरा पड़ा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधूरा रहने से एक बड़ी आबादी को बरसात के दिनों में आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने बताया कि रैयत से बात कर मुआवजा भुगतान कराते हुए जल्द हीं पुल निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ ग्रामीण कार्य विभाग बारसोई प्रमंडल के सहायक अभियंता चंदन कुमार, कनीय अभियंता बीरेन्द्र कुमार,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह रायपुर मुखिया आलोक चौहान,जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो, रमेश मंडल, मनोज साह,इंद्रजीत सिंह नरेश मंडल,पंसस बसंत चौहान एवं बरुण राय,राजकुमार मिश्र, मनोज ठाकुर,विशाल शर्मा सहित अन्य एनडीए नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई