मनिहारी प्रखंड के चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष चुनाव परिणाम घोषित,पूर्व अध्यक्षों का दबदबा कायम

SHARE:

मनिहारी /कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में जिला कृषि साख सहयोग समिति पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एक बार फिर से चुनाव में अधिकांश जगहों पर पूर्व अध्यक्षों ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की है।

धुरियाही पंचायत में विनोद कुमार यादव ने 533 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विक्रम कुमार यादव को 503 वोट मिले। वहीं दिलारपुर पंचायत में दिलीप यादव ने 618 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की। जबकि रंजीत पंडित को 205 मतों से संतोष करना पड़ा।


नारायणपुर पंचायत में उत्तम सिंह ने 479 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी श्याम सुन्दर सिंह को 363 वोट मिले। वहीं नीमा पंचायत में रामबालक निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने गए।

चुनाव परिणाम की घोषणा प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार द्वारा की गई। उन्होंने सभी निर्वाचित अध्यक्षों को प्रमाण पत्र प्रदान कर जीत की बधाई दी।परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कई जगहों पर जश्न का माहौल देखने को मिला।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई