मनिहारी थाना परिसर में ईद व रामनवमी को शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

सौहार्दपूर्ण माहौल मे पर्व मनाने की अपील

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी में धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ईद और रामनवमी पर्वों को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने की।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह ने बताया कि ईद और रामनवमी हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं।

कहा कि मनिहारी की पहचान आपसी प्रेम,भाईचारा और एकता से है। इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी लोग त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और माहौल बिगड़ने न पाए।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की कि दोनों पर्वों के दौरान संयम और सजगता बनाए रखें तथा प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

जद यू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह ने कहा कि मनिहारी हमेशा से भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता आया है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस परंपरा को कायम रखें। किसी भी अफवाह या भड़काऊ बातों से दूर रहें और मिल-जुलकर त्योहार मनाएं, तभी समाज में शांति बनी रहेगी।

बैठक में विनोद कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, नगर अध्यक्ष प्रकाश मुआर,सरपंच गोला सिंह, पंचायत समिति सदस्य कुंदन कुमार पासवान, जिला परिषद सदस्य सुमति एवं उप मुखिया रंजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि ईद और रामनवमी के दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखेंगे तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई