चेतना सत्र में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के डेरामारी पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में आयोजित चेतना सत्र में बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी।

बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने,चार चक्का वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधने,गति सीमा के अंदर वाहनों का परिचालन करने,जेब्रा क्रासिंग,ट्राफिक सिग्नल समेत अन्य जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि घर समाज में इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर शमीम अख्तर,इस्माइल,चम्पा घोष,मनोज कुमार, अशफाक आलम,कंचन देवी इत्यादि शिक्षक मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!