डंडखोरा:पैक्स चुनाव में 64.97 फीसदी हुआ मतदान,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ पैक्स चुनाव

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सौरिया पैक्स का चुनाव बुधवार को तीन मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर सुबह सात बजे से हीं मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार देखी गई। कतारों में महिला मतदाताओं की संख्या भी खासी रही।वहीं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह, एएसआई सुमन कुमार पुलिस बलों के साथ मुस्तैद थे तो प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश एवं थानाध्यक्ष विजय महतो को भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते देखा गया।अध्यक्ष पद के दोनों अभ्यर्थियों के खेमें में उत्साह का माहौल देखा गया।

बीडीओ ने बताया कि तीनों मतदान केन्द्रों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।कुल 1716 मतदाताओं में 1115 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 720 तथा महिलाओं की संख्या 395 रही है।उन्होंने बताया कि 64.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीडीओ ने बताया कि बीआरसी भवन में स्थापित बज्रगृह में हीं देर शाम मतपत्रों की मणना कराई जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई