मनसाही/कटिहार – थाना परिसर मनसाही में रामनवमी एवं ईद के लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी एवं प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारी के बीच जन प्रतिनिधियों ने रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर विभिन्न तरह के चर्चाएं एवं बातें की।
इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सभी को शांतिपूर्ण माहौल में ईद एवं रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,कुरेठा पंचायात के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, चितौड़िया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,उप प्रमुख संतोष कुमार यादव,पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि निर्मल भगत, कुरेठा पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव,पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।



























