कोढ़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

कांड संख्या 56/26 का मुख्य अभियुक्त जितेंद्र चौरसिया गिरफ्तार

कोढ़ा/ कटिहार- जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोढ़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना कांड संख्या 56/26 के प्राथमिक अभियुक्त जितेंद्र चौरसिया उर्फ हैप्पी चौरसिया को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेशपुर निवासी बीरेंद्र प्रसाद चौरसिया के पुत्र जितेंद्र चौरसिया (44) के रूप में हुई है।

वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और कोढ़ा थाना में दर्ज कांड संख्या 56/26 में मुख्य आरोपी था। जितेंद्र चौरसिया उर्फ हैप्पी चौरसिया महेशपुर, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचा।

पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा ।इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित कड़ियों की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई