चांदपाडा महादलित टोला में सोलर लाइट नहीं लगाने से ग्रामीणों में आक्रोश

SHARE:

बारसोई /कटिहार – प्रखंड के चांदपाडा पंचायत के महादलित टोला में पंचायत के द्वारा सोलर लाइट नहीं लगने से स्थानीय ग्रामीण में स्थानीय जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से जांच कर महादलित टोला में सोलर लाइट लगाने की मांग की। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण टूबल राय , रंजीत राय ने कहा कि सरकार के द्वारा पंचायत के हर वार्ड में सोलर लाइट लगाया जा रहा है।

लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा हमारे महादलित टोला को अनदेखी कर सोलर लाइट नहीं लगाया जा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करते हैं कि इसकी जांच कर महादलित टोला में सोलर लाइट लगाया जाए।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने सूचना प्राप्त होते ही तुरंत संज्ञान लेते हुए पंचायत के पंचायत सचिव से दरभाष पर संपर्क कर तुरंत जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। तथा स्थानीय मुखिया को भी योग स्थल पर सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई