श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, कलश शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

SHARE:

संवाददाता:विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित कुचहा गांव के अनंत भगवान मंदिर परिसर में सोमवार को श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ कलश एवं भव्य शोभा यात्रा के साथ किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच शुरू हुए इस आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।


सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पीतांबरी वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रही थीं। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों के साथ निकली यह शोभा यात्रा अनंत भगवान मंदिर कुचहा से प्रारंभ होकर खर्रा, बेणुगढ़, ठोवापारा और आमबाड़ी गांव होते हुए सुहिया हाट स्थित रेतुआ नदी के तट तक पहुंची।


रेतुआ नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः शोभा यात्रा के रूप में यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुए और अनंत भगवान मंदिर कुचहा पहुंचकर पूजा- अर्चना के साथ कलश की स्थापना की गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा हरिनाम संकीर्तन और भक्ति गीतों का गायन किया जाता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।

गांव के लोगों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग किया है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
आयो

जनकर्ता मुक्ति प्रसाद दास ने बताया कि इस अवसर पर 60 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का संकल्प लिया गया है। संकीर्तन के दौरान लगातार भगवान के नाम का कीर्तन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का संचार होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और धार्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई