दावत-ए-इफ्तार सह शिक्षक मिलन का आयोजन, सौहार्द के माहौल में जुटे शिक्षक

SHARE:


कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, किशनगंज की ओर से डीईओ कार्यालय के समीप शनिवार को दावत-ए-इफ्तार सह शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोग शामिल हुए।


इफ्तार के मौके पर सभी ने मिलकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षकों के बीच आपसी संवाद भी हुआ और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को आगामी ईद-उल-फितर पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी प्रेम, एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!