संवाददाता/किशनगंज
किशनगंज स्थित माता गुजरी यूनिवर्सिटी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा।मालूम हो कि यहां पढ़ने वाले 1198 छात्र छात्राओं को आज डिग्री प्रदान की गई । यूनिवर्सिटी द्वारा भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य अतिथि एवं हजारों की संख्या में छात्र मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार में उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि जब 1990 में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई थी तब देश के चार राज्यों में ही सिर्फ निजी मेडिकल कॉलेज मौजूद था ।उन्होंने कहा कि तब सिर्फ आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र,कर्नाटक, तमिलनाडु में मेडिकल कॉलेज था ।उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वो दिल्ली मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया मान्यता प्राप्त करने के लिए गए तो लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि जब गुजरात ,हरियाणा,राजस्थान जैसे विकसित प्रदेशों में निजी मेडिकल कॉलेज नहीं खुले है तो बिहार जैसे पिछड़े राज्य में मेडिकल कॉलेज खोलने का सपना कैसे देख सकते है ।
इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज खोलने के दौरान किए गए संघर्षों को भी उन्होंने याद किया और छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।गौरतलब हो कि डॉ जायसवाल कॉलेज के निदेशक भी है और उनके अथक प्रयासों से ही कॉलेज को न सिर्फ मान्यता मिला था बल्कि 2019 से माता गुजरी यूनिवर्सिटी भी यहां संचालित है जिसका लाभ किशनगंज, पूर्णिया ,अररिया,कटिहार समेत अन्य जिले के छात्रों को मिल रहा है।



























