अकीदत के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड के सभी पंचायत के जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर समाजसेवी मो. नजिम ने कहा कि मुस्लिम भाइयों का सबसे बड़ा पर्व रमजान का माह होता हैं। इस पर्व में लगातार 30 दिन तक मुस्लिम भाई दिन भर रोजा में रहते हैं शाम में इफ्तारी करते हैं एवं सुबह के चार बजे भोजन करते हैं।

दिन भर रोजा में रहते हैं और शाम में सूरज ढलने के बाद इफ्तारी करते हैं। यह पर्व करने से मुस्लिम भाइयों को कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।

इसलिए सभी मुस्लिम भाई हर वर्ष रमजान के माह में रोजा अवश्य करें, शुक्रवार को अपने जामा मस्जिद में उपस्थित होकर अलविदा जुमा की नमाज अदा किए एवं आपसी भाईचारे का पैगाम दिए। इस अवसर पर समाजसेवी मोहम्मद नजिम, मोहम्मद इकबाल,मोहम्मद हैदर, मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद अंसारुल हक,मोहम्मद तारिक, मो. अनीसुर रहमान, मोहम्मद अफरोज सहित रोजेदार उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई