बरारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत शुक्रवार को बरारी मुख्यालय मंडल का प्रशिक्षण वर्ग गुरुबाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्की कुमार साह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा तथा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।पहले सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने विकास के सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।
इस सत्र के वर्गाधिकारी पंचानंद झा रहे।दूसरे सत्र में पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने संगठन की कार्य पद्धति पर प्रशिक्षण दिया। सत्र के वर्गाधिकारी जगन्नाथ तिवारी रहे।तीसरे सत्र में जिला महामंत्री सौरभ मालाकार ने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस सत्र के वर्गाधिकारी गौरीशंकर चौधरी रहे।चौथे सत्र में जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी ने सोशल मीडिया, एआई एवं नमो एप के उपयोग को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। सत्र के वर्गाधिकारी महेश चौधरी रहे।पांचवें सत्र में बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
जबकि छठे सत्र में जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस सत्र के वर्गाधिकारी रविंद्र यादव रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, विधानसभा प्रभारी शंभूनाथ चौधरी,भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमन कुमार, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण अजय भारद्वाज, सेमापुर मंडल अध्यक्ष संतोष भगत, समेली मंडल अध्यक्ष कुमोद मंडल,जय प्रकाश यादव, जेपी यादव,राजीव भारती, अंकित अग्रवाल, मुख्यालय मंडल महामंत्री गुड्डू गुप्ता, कमल किशोर पंडित, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश साह, हेमंत चौहान, अंकित चौहान, मनोज गुप्ता,राजकुमार पंडित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना सिंह,रानी देवी, सिंकू कुमारी, श्यामा देवी, सरिता कौर,अनीता कुमारी, पूजा कुमारी,रिंकू देवी, महेंद्र चौधरी,अमरजीत सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय झा, अंकित चौहान, ऋषि कुमार,सत्यनारायण जायसवाल, श्याम बिहारी ,रवि कुमार महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



























