मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के पंचायत भवन मोहनपुर के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वहीं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर हिंदू सम्मेलन में आए वक्ताओं को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सह सूत्री सदस्य बब्बन कुमार सिंह ने कहा कि हिंदू सम्मेलन करने का मुख्य उद्देश्य हिंदू को जागरूक करना हैं हम सभी हिंदू लोग जाति में बट गए हैं,हम सबों को जाति में नहीं बटना हैं,हिंदू बनकर रहना हैं एवं प्रत्येक दिन मंदिर में पूजा अर्चना करना हैं,तभी हम लोग हिंदू हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुकुमार जी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
हिंदू समाज बिखरा पड़ा हैं,सभी हिंदू जाति के लोगों को एकजुट करने के लिए यह बैठक किया गया। पहले सभी लोग हिंदू थे जाति व्यवस्था में धर्मांतरण हो गया,डीएनए एक ही हैं तथा हिंदू सम्मेलन में पर्यावरण की रक्षा,सामाजिक समरसता,परिवार प्रबोधन,स्व व स्वदेशी जागरण,प्रमुख नागरिक कर्तव्य आदि पर चर्चा की गई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रितेश दुबे ने हिंदू को जगाते हुए कहा कि आप सभी लोग जागिए सभी हिंदू लोग भटक गए हैं,
सभी जाति के लोग एक ही हैं यहां पर सभी अलग-अलग जाति में बट गए हैं,आज अगर जाति के नाम पर बैठक होता हैं तो हजारों हजार की भीड़ होती हैं,इसलिए जाति को भूलिए हम सभी लोग हिंदू हैं,इसलिए हम सभी लोग एक होकर रहे इसी में समाज का सर्वांगीण विकास होगा। वहीं भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार झा ने हिंदू सम्मेलन में भाग लेने एवं हिंदू को एक संगठन में लाने की बात कहीं ।
इस कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार झा ने किया।जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार झा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष जयराम साह,जामुन सिंह,कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद मंडल,आजाद प्रसाद मंडल,सह कोषाध्यक्ष दीपक झा,नीतीश पासवान, सक्रिय सदस्य में राजेंद्र प्रसाद मंडल,विनोद उरांव,अशोक झा,रंजन झा,मुन्ना राय,राम लखन पोद्दार,बेजा मरांडी,शंकर गुप्ता,दीपक मंडल,विपिन मंडल, रोहित मंडल,शंकर प्रसाद यादव,दिनेश प्रसाद मंडल,श्रवण मंडल, गौरीशंकर पटेल,नरेश मंडल, बिट्टू आजाद,गोपाल सिंह,पांडव यादव,शंभू रजक, विवेक सिंह,मिथलेश कुमार, राजाराम मंडल,पंकज कुमार, विकेश सिंह,राकेश सिंह,शिवम पोद्दार आदि उपस्थित रहे ।


























