सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के लावा कुंडी निवासी जेटलु सोरेन (55) पिता स्वर्गीय सप्पा सोरेन की मृत्यु उस दौरान हो गई जब वे सामूहिक विवाह चित्तौड़िया पंचायत के कर्मा टोला जयनगर में भाग लेने बाद वापस अपने घर लोटने के क्रम में हफलागंज के आगे आम बगीचा के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। मालूम हो कि बगीचा के पास टेंपो और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस दौरान टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार होने में सफल रहा जबकि घायल जेटलु सोरेन घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

वह एक मजदूर था जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । घटना को लेकर पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,पूर्व मुखिया मुकेश कुमार उरांव, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह सहित स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई