किशनगंज/प्रतिनिधि
जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन था।दूसरे दिन भी इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।दूसरे दिन दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 5 हजार 859 परीक्षार्थी शामिल हुए व 103 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। प्रथम पाली की परीक्षा में 771 परीक्षार्थी शामिल हुए व 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।दूसरी पाली की परीक्षा में 5075 परीक्षार्थी शामिल हुए व 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।
परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है।दूसरे दिन की परीक्षा में भी किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है।दूसरे दिन भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट को बंद किए जाने के निर्देश को लेकर कई परीक्षार्थी एक घंटा पहले ही केंद्र पहुंचने लगे थे। मंगलवार को दूसरी पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा थी।जिस कारण केंद्रों के बाहर अत्यधिक भीड़ जुट गई थी।
इधर सोमवार और मंगलवार को भी डीएम विशाल राज और एसपी लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे है।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यव्स्था,सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं कदाचार मुक्त परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा थी।
वहीं परीक्षार्थियों की अध्यधिक भीड़ के कारण एसपी यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।





























