पुलिस की कारवाई से नाराज ट्रैक्टर मालिक ने आत्मदाह का किया प्रयास,मचा हड़कंप

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बीच एक ट्रैक्टर मालिक ने थाना के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिससे हड़कम मच गया।ट्रैक्टर मालिक का आरोप है कि सड़क निर्माण के संवेदक बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन केवल छोटे ट्रैक्टर मालिकों पर ही सख्ती बरत रहा है।

मालूम हो कि टेढ़ागाछ पुलिस ने हाल ही में अवैध बालू खनन के मामले में एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। जब्ती के बाद प्रभावित ट्रैक्टर मालिक ने थाना परिसर के सामने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने की कोशिश की। व्यक्ति ने अपनी मजबूरी जाहिर करते हुए कहा कि उसका ट्रैक्टर जब्त होने से परिवार की रोजी-रोटी छिन गई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई