सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को किया गया पुरस्कृत, दिलवाई गई शपथ

SHARE:

किशनगंज/राहुल कुमार

सड़क सुरक्षा माह 2026 के सफल आयोजन के बाद आज परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में समापन समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर अहम भूमिका निभाने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मालूम हो कि जिले में बीते एक महीने से परिवहन विभाग,पुलिस विभाग द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था ।यथा चित्रकला प्रतियोगिता,नेत्र जांच शिवर ,नुक्कड़ नाटक,जागरूकता रैली समेत अन्य कार्यक्रमों के जरिय वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। जिसमें अलग अलग विद्यालय के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। जिन्हें आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला पदाधिकारी विशाल राज ने इस अवसर पर कहा कि बच्चो ने जागरूकता कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इसे आत्म सात करने की जरूरत है ।जबकि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने लोगो से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि नियमों का पालन करके हम लोगो की जान बचा सकते हैं।इस मौके पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलवाई गई।आयोजित समापन समारोह में रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा, डॉ प्रमोद द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई