किशनगंज: स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना की पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की रात को नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने लोहारपट्टी से तीन पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शब्बीर अली लोहारपट्टी का रहने वाला है। स्मैक का वज़न 0.45 ग्राम मापा गया है।पुलिस की टीम ने आरोपी के पास से नगद 1440 रुपए भी बरामद किया है।

आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।मामले में पुलिस की टीम शुक्रवार की रात्रि को गश्त लगा रही थी।तभी पुलिस को सुचना मिली की लोहारपट्टी में कुछ लोग एक युवक को पकड़ कर रखे है।सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उक्त युवक की तलाशी ली गई।तलाशी में युवक के पैंट के पॉकेट से स्मैक व रुपया बरामद किया गया।

स्मैक बरामद होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में अवर निरीक्षक रंजीत कुमार व अन्य शामिल थे।पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की स्मैक किसके पास से लाया गया था।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया की स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई