संवाददाता: मुरलीधर झा
किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिघलबैंक पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के मौके पर अलग अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चला कर दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह मौजूद थे।
बता दे कि बुधवार को हरुवाडांगा बाजार में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, लोगों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें हेलमेट पहनने, संकेतकों का सही उपयोग, गति नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा शामिल हैं।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरूर पहने।साथ ही चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट पहने की अपील की गई।इस कार्यक्रम में अपर थाना अध्यक्ष सूरज कुमार, सुधा कुमारी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह, संतोष कुमार साह, सुन्दर लाल गणेश, पंकज ठाकुर, अजय कुमार गुप्ता सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय बाजार के लोग उपस्थित थे।



























